Browsing: अध्यक्ष पद

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम और जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने वोट डाला. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने रविवार को मुंबई में कहा, हमारी पार्टी में परिवर्तन चाहिए और मैं सोचता हूं वो परिवर्तन मैं ला सकता हूं. मैं और मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की मजबूती के लिए चुनाव में खड़े हुए हैं. अगर कांग्रेस मजबूत हुई तो भारत भी मजबूत होगा इसलिए मैं आपका समर्थन मांग रहा हूं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद, पार्टी के पास अब दो उम्मीदवार रह गए हैं — शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे — 17 अक्टूबर के चुनाव के लिए। इसके लिए सभी राज्यों में 67 बूथ बनाए गए हैं। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) ने ये जानकारी दी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ही राजद के सुप्रीमो बने रहेंगे. लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन भरा है. एक तरफ जहां जगदानंद सिंह ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद लालू के लिए ही अगले पांच साल तक के लिए रहेगा. बता दें कि पांच जुलाई 1997 को राजद की स्‍थापना हुई थी और तब से अब तक लालू प्रसाद यादव ही राजद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने हुए हैं.

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत बोर्ड के अन्य अधिकारियों को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इस बात की इजाजत दे दी है कि वह कूलिंग ऑफ पीरियड नियम में संशोधन कर सकता है. कोर्ट ने कहा कि अपनी याचिका में बोर्ड ने संशोधन की जो बात कही है उससे हमें लगता है कि इस नियम को बनाने का जो हमारा जो वास्तविक लक्ष्य था, वह प्रभावित नहीं होता और हम बोर्ड के इस प्रस्तावित संशोधन को स्वीकार करते हैं.