Browsing: अध्यक्ष
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार उन्हे मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पहले एजेंसी ने इस मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक शंकर चौधरी को मंगलवार को नवगठित गुजरात विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है. स्वाति मालीवाल ने पत्र के माध्यम से कहा कि आज संसद की रूटीन कार्यवाही को स्थगित कर महिला अपराध और सुरक्षा पर चर्चा की जाए.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शारदा मठ की अध्यक्ष प्रव्रजिका भक्तिप्राण माताजी के देहावसान पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भारत सरकार ने 7 दिसंबर 2022 को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
टाटा सन्स के अध्यक्ष श्री नटराजन चंद्रशेखरन ने आज ‘काशी तमिल संगमम्’ के आयोजन स्थल बीएचयू एम्फीथिएटर मैदान का दौरा किया।
आरआईएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अतुल भट्ट और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने 18 दिसंबर को आरके बीच पर निर्धारित “विजाग मैराथन” दौड़ के पूर्वाभ्यास की तैयारियों के सिलसिले में आज विशाखापत्तनम के आरआईएनएल इस्पात संयंत्र के कर्नल सीके नायडू उक्कू स्टेडियम में विजाग स्टील रन- 5के प्रोमो दौड़ को निदेशक (वाणिज्य) श्री डी.के. मोहंती, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) और विभागाध्यक्ष (चिकित्सा एवं खेल) डॉ. के.एच. प्रकाश, प्रसिद्ध क्रिकेटर व आरआईएनएल में पूर्व महाप्रबंधक (खेल) श्री एमएस कुमार, विजाग धावक सोसाइटी के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण राय ने भी विजाग स्टील 5के प्रोमो दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तंज कसने का मामला थमने का नाम नही ले रहा। रावण वाली टिप्पणी के बाद अब कर्नाटक से कांग्रेस के पूर्व सांसद बीएस उग्रप्पा कहना है कि केंद्र सरकार बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने पीएम मोदी को भस्मासुर बताया है।
मध्यप्रदेश में एक पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक के अधिकारी सहित चार आईपीएस (IPS) अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. राज्य के गृह विभाग ने 4 आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना की है. चर्चा है कि जल्द ही जोनल और जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने में आईपीएस के फेरबदल की सूची आएगी.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा कहा कि भाजपा अभी जो सुविधाएं दे रही है वो सिर्फ चुनाव तक सीमित हैं. अखिलेश ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया.