Browsing: अध्यक्ष

पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके गुलाम नबी आजाद को उनकी नवगठित डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) का अध्यक्ष चुनाव गया है। डीएपी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जदगीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन के लिए चुनावी प्रक्रिया का आज यानी शुक्रवार 30 सितंबर को अंतिम दिन है. इस अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. त्रिपाठी ने अपना नामांकन पत्र दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकार के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को सौंपा.

अशोक गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे उनसे सीनियर हैं. इसलिए वे नामांकन दाखिल नहीं करेंगे. वह खड़गे का प्रस्तावक बनेंगे.

राजस्थान के सियासी ड्रामे के बाद अब अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो चुके हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी मुकाबले में शशि थरूर और दिग्विजय सिंह के अलावा तीसरे उम्मीदवार के भी मैदान में उतरने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर कल हुई पार्टी विधायकों की बैठक अनुशासन के खिलाफ है। आज जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विधायकों ने क्या वास्तव में त्यागपत्र दिया है और इस्तीफा देने वाले कितने विधायक हैं।

अंकिता भंडारी निर्मम हत्याकांड के बाद जहां पूरे उत्तराखंड की जनता में बेहद आक्रोश दिखाई दे रहा है तो वहीँ मीडिया ने जिस तरीके से इस मामले को उठाया और सरकार भी इस मामले बेहद संजीदा दिखाई दे रही है। आज अंकिता भंडारी हत्याकांड से आहत होकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रदेश में जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किय।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को सुबह 11 बजे दिल्ली का दौरा करेंगे. वह विशेष विमान से सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दरअसल गहलोत ने पार्टी विधायकों की देर रात बैठक बुलाई , जिसे यह साबित करने वाला कदम बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख के लिए चुनाव लड़ने के लिए उन पर शीर्ष नेतृत्व का दबाव है.

पार्टी के राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले, शशि थरूर ने अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सोमवार को उनके आवास पर मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।