Browsing: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से दो दिनों के लिए गुजरात में रहेंगे। वे अहमदाबाद में किसान सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। किशनगंज में सशस्त्र सीमा बल – एसएसबी के शिविर में फतेहपुर, पेक्टोला, बेरिया आमगाछी और रानीगंज स्थित पांच सीमा निगरानी चौकियों के भवन का उद्घाटन करते हुए श्री शाह ने कहा कि नेपाल की खुली सीमा, सुरक्षा बलों के जवानों के लिए चुनौती है। गृहमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों से नेपाल और बांग्लादेश की सीमा पर घुसपैठ, मानव और मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी।
बिहार के पुर्णिया में बोले अमित शाह, लालू जी सावधान रहिए…क्या पता कल आपको छोड़कर कांग्रेस के गोद में बैठ जाए नीतीश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का विजन समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को हैदराबाद में आयोजित सेवा कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण और सरकारी स्कूलों व सामुदायिक हॉस्टल्स को सफ़ाई मशीनें प्रदान कीं। कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
निज़ाम और उसके रजाकारों द्वारा किए गए कुकृत्यों और अत्याचारों के ख़िलाफ़ लोगों ने आंदोलन किया और अंततोगत्वा विजयी हुए- अमित शाह
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, आज यानी शनिवार , 17 सितंबर को पीएम 72 वर्ष के हो गए. आज दिन भर उनके लिए एक व्यस्त कार्यक्रम है क्योंकि आज विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. आप चाहें तो आप भी पीएम मोदी को हैप्पी बर्थडे कह सकते हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गुरूवार को नई दिल्ली में भारत सरकार, असम सरकार और आठ आदिवासी समूहों के प्रतिनिधियों के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते से असम में आदिवासियों और चाय बागान श्रमिकों की दशकों पुरानी समस्या समाप्त हो जाएगी।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात के सूरत में हिंदी दिवस समारोह-2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक, रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश, शिक्षा राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह और राजभाषा विभाग की सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात के सूरत में कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड की बायो-इथेनॉल परियोजना कृभको हजीरा का शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.