Browsing: अर्थव्यवस्था
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भारतीय प्रवासियों के लिए वैभव फैलोशिप योजना की शुरुआत की।
दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन आज कटक में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल श्री गणेशीलाल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर व ओडिशा के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण, मत्स्य पालन व पशु संसाधन विकास मंत्री श्री रणेंद्र प्रताप स्वाईं की उपस्थिति में किया।
बजट से पहले आज इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया। इस सर्वे में कई ऐसी बातें आई, जिसने सबके चेहरे खिला दिए। महंगाी के मोर्चे पर भी राहत देने वाली बात कही गई। वहीं सरकार के खजाने में भी इजाफा हुआ है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में वाई-20 समिट इंडिया के पूर्वावलोकन कार्यक्रम में वाई-20 समिट की थीम, लोगो और वेबसाइट लॉन्च की। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव श्रीमती मीता आर. लोचन और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विदेश मंत्री डॉक्टर एस.जयशंकर ने कहा है कि भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था वाले स्वतंत्र विचारधारा वाले देश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि विश्व समुदाय को भारत से बड़ी आशाएं हैं जो समस्याओं का समाधान कर सकता है।
ब्रिटेन की एक कंसल्टेंसी संस्था आर्थिक और व्यापार अनुसंधान- सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च- सीईबीआर ने कहा है कि भारत 2035 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वर्तमान में भारत पांचवें स्थान पर है।
केंद्रीय इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार द्वारा स्टील और स्टेनलेस स्टील पर निर्यात शुल्क हटाने से देश के इस्पात क्षेत्र के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी, और इसे वैश्विक बाजार में मजबूती से अपनी स्थिति स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. रिसर्च एजेंसी मॉर्गन स्टेनली ने ये भविष्यवाणी की है. मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले 10 वर्षों में भारत का जीडीपी मौजूदा 3.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर दोगुना 8.5 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा.
एक तरफ जहां रूस यूक्रेन युद्ध की कीमत पूरी दुनिया चुका रही है और अधिकतर देशों की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है, उन्हें काफी नुकसान हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ एक देश ऐसा भी है जिसे इस युद्ध से फायदा पहुंच रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था ऊपर जा रही है.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ब्रिक्स विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रियों की 10वीं बैठक को मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए आम चुनौतियों के खिलाफ संयुक्त लड़ाई का आह्वान किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.