Browsing: आकाशवाणी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने प्रसार भारती यानी ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन (डीडी) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2,539.61 करोड़ रुपये की लागत वाली केंद्रीय क्षेत्र की योजना “द ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट” (बीआईएनडी) के संबंध में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

प्रसार भारती के वाणिज्यिक परिचालनों या कामकाज को सुव्यवस्थित और स्वचालित करने के लिए श्री मयंक अग्रवाल, सीईओ, पीबी और श्री डी.पी.एस. नेगी, सदस्य (वित्त), पीबी ने 7 नवंबर, 2022 को प्रसार भारती सचिवालय में आकाशवाणी के सभी वाणिज्यिक परिचालनों के लिए एक पूरी तरह से एकीकृत यातायात और बिलिंग एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर ‘ब्रॉडकास्ट एयर-टाइम शेड्यूलर (बैट्स)’ लॉन्‍च किया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज जम्मू में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।रेडियो को देश की ग्रामीण आबादी तक पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम बताते हुए मुरुगन ने विशेष जोर देते हुए कहा कि सरकार के मीडिया प्रचार के अलावा आकाशवाणी और दूरदर्शन को राजस्व सृजन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्ली में दूरदर्शन के ‘स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ सीरियल का शुभारंभ व स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 29 नवंबर। एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए आकाशवाणी ने 28 नवंबर, 2021 से यंग इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली आवाजों के…