Browsing: आज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा के ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। देश में चिकित्सा विश्वविद्यालयों की संख्या 2013-14 में तीन सौ 87 से बढ़कर 2022 में पांच सौ 96 हो गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से दो दिनों के लिए गुजरात में रहेंगे। वे अहमदाबाद में किसान सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
भारत में पेट्रोल-डीजल की दरों में दैनिक आधार पर संशोधन किया जाता है. पेट्रोल- डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 06:00 बजे संशोधन किया जाता है. यह सुनिश्चित करता है कि वैश्विक तेल कीमतों में एक मिनट की भी भिन्नता ईंधन उपयोगकर्ताओं और डीलरों को प्रेषित की जा सकती है. ईंधन की कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर (वैट) और डीलर कमीशन शामिल हैं. उत्पाद शुल्क जोड़ने के बाद वैट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार से दो दिनों तक गुजरात में रहेंगे। नड्डा यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह आज शाम को बीजेपी में शामिल होंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उनकी पार्टी का विलय बीजेपी में होगा। इससे पहले कैप्टन ने जेपी नड्डा से मुलाकात भी की है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता थे।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी. महारानी के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत दुनिया भर के 500 गणमान्य शामिल होंगे. महारानी का पार्थिव शरीर कई दिनों से वेस्टमिंस्टर पैलेस में है. अनुमान है कि अब तक 7.5 लाख ब्रितानी और विदेशी मेहमान महारानी के अंतिम दर्शन कर चुके हैं.
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को मुंबई के जुहू बीच पर मुख्य कार्यक्रम में भाग लेकर देश भर में जारी समुद्र तट सफाई अभियान में देश का नेतृत्व किया।
विश्वकर्मा जंयती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार कौशल दीक्षांत समारोह में 50 लाख छात्रों को संबोधित किया। एक कौशल दीक्षांत समारोह जिसका उद्देश्य न केवल पूर्णतया कौशल से जुड़े इकोसिस्टम में छात्रों का मनोबल बढ़ाना है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए भी प्रेरित करना है।
“आज भारत की धरती पर चीता लौट आए हैं”- पीएम मोदी
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.