Browsing: आज

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के कांकरिया में 36वें नेशनल गेम्स-2022 के कर्टेन रेजर व 11वें खेल महाकुम्भ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अमित शाह ने राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर और गीत का शुभारम्भ करने के साथ ही एक विशिष्ट वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण भी किया।

पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 05 से 07 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। रक्षा मंत्री की आगामी यात्रा मंगोलिया की किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अब तक की प्रथम यात्रा होगी और यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी।

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे दिनांक 05 से 08 सितंबर 2022 तक नेपाल की यात्रा पर जाने वाले हैं। सेना प्रमुख के रूप में यह उनकी पहली नेपाल यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान सेना प्रमुख नेपाल के माननीय राष्ट्रपति, नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री और नेपाली सेना के थल सेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे, इसके अलावा देश के वरिष्ठ सैन्य और नागरिक नेतृत्व के साथ बैठक कर भारत-नेपाल रक्षा संबंधों को बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा करेंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के कांकरिया में छठी अखिल भारतीय प्रिजन ड्यूटी मीट का उद्घाटन किया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) द्वारा आयोजित तीन दिन की प्रिजन मीट के उद्घाटन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, केन्द्रीय गृह सचिव और BPR&D के महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

आज भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जब पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के नए ध्वज का अनावरण किया- गृहमंत्री अमित शाह

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के आक्रामक अभियान को जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देवभूमि द्वारका जिले में आज यानी शुक्रवार को मतदाताओं के लिए एक और ‘‘गारंटी” की घोषणा करेंगे।

राजधानी दिल्ली में आज से शराब के प्राइवेट ठेके बन्द कर दिए गए है। नई दिल्ली में आज से नई एक्साइज पॉलिसी (2021-22) के बजाय पुरानी एक्साइज पॉलिसी (2020-21) फिर से लागू हो गई है। लेकिन पुरानी पॉलिसी अगले 6 महीने के लिए ही लागू रहेगी, जबतक नई शराब नीति में हुए बदलाव को मान्यता नहीं मिल जाती। दिल्ली में आज से शराब की दुकानें सरकार ही चलाएगी।

एक बहुत ही घना जंगल था। उस जंगल में एक आम और एक पीपल का भी पेड़ था। एक बार मधुमक्‍खी का झुण्‍ड उस जंगल में रहने आया, लेकिन उन मधुमक्‍खी के झुण्‍ड को रहने के लिए एक घना पेड़ चाहिए था।

हिंदू धर्म में प्रत्येक त्योहार का अपना महत्व होता है और इनमें से महिलाओं के लिए हरतालिका तीज बेहद ही खास होती है. इस बार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त 2022, मंगलवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत करती हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों के यह बेहद ही खास दिन है और इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती का पूजन किया जाता है. लेकिन हरतालिका तीज का व्रत करने के कुछ नियम होते हैं तो जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए. इस दिन भूलकर भी ये 4 काम नहीं करने चाहिए.