Browsing: आदमपुर की जनता

कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद अभी आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा नहीं हुई है लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं. आदमपुर में उपचुनाव कब होगा और बीजेपी-कांग्रेस किसको उम्मीदवार घोषित करेगी अभी यह साफ नहीं है लेकिन कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र हुड्डा लगातार विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं. हिसार में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आदमपुर की जनता उनके बेटे भव्य बिश्नोई को उम्मीदवार के रुप में देखना चाहती है.