Browsing: आप

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अतीत में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को ‘कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ कहने के बाद उसकी प्रशंसा कर रहे हैं, क्योंकि जांच एजेंसी अब ‘उनके इशारों पर नाच रही है’.

आम आदमी पार्टी (आप) के जेल में बंद दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए पार्टी के दो नेताओं के नाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजे हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आप नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा प्राप्त किया और उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया।

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

आप ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया, जिसके एक दिन बाद दिल्ली नगरपालिका सदन के पीठासीन अधिकारी ने घोषणा की कि एलजी द्वारा नामित सदस्यों को मेयर के चुनाव में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर पद की प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. पार्षद शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार होंगी. जबकि आले मोहम्मद इकबाल उप महापौर पद के उम्मीदवार होंगे. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी ने शैली ओबेरॉय मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है.

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद को काम पर तैनात सरकारी अधिकारी पर हमला करने और आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन करने से उसे रोकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.

एमसीडी चुनावों में पार्टी आप से अब भी पीछे चल रही है, इसके बावजूद दिल्ली भाजपा पंत मार्ग कार्यालय में बुधवार को चहल-पहल नजर आई।