Browsing: आयकर विभाग

आयकर विभाग द्वारा दिनांक 04.11.2022 को कोयला व्यापार/परिवहन, सिविल अनुबंधों के निष्पादन, लौह अयस्क का खनन और स्पंज आयरन के उत्पादन में लगे कुछ व्यावसायिक समूहों पर तलाशी एवं जब्ती कार्रवाई शुरू की गई थी। जिनकी तलाशी ली गयी, उनमें राजनीतिक रूप से सक्रिय दो व्यक्ति और उनके सहयोगी शामिल हैं।

आयकर विभाग ने 25 अगस्त को रेत खनन, चीनी उत्पादन, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल कॉलेज आदि के संचालन में कार्यरत समूहों के ठिकानों पर छापामारी की। इस छापेमारी में सोलापुर, उस्मानाबाद, नासिक और कोल्हापुर जिले में 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई।

आयकर विभाग ने पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (टीएण्‍डडी) स्ट्रक्चर, स्टील स्ट्रक्चर्स, स्टील ईआरडब्ल्यू पाइप्स और पॉलिमर उत्पादों आदि के निर्माण में लगे कोलकाता स्थित एक प्रमुख समूह पर 24.08.2022 को छापा मार कर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। तलाशी कार्रवाई पश्चिम बंगाल और झारखंड में फैले 28 परिसरों में की गई।

आयकर विभाग ने 18.08.2022 को कोलकाता के दो प्रमुख रियल एस्टेट समूहों पर तलाशी और जब्ती का अभियान चलाया।तलाशी अभियान के दौरान, दस्तावेजों और डिजिटल डाटा सहित बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इस दौरान बहीखातों के बाहर नकद लेनदेन और नकदी की रसीदों के सबूत मिले हैं।

आयकर विभाग ने 03.08.2022 को सार्वजनिक अनुबंध और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के कारोबार में लगे झांसी स्थित एक समूह के ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी अभियान झांसी, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और गोवा स्थित लगभग 30 परिसरों में चलाया गया।

आयकर विभाग ने 3 अगस्त 2022 को जयपुर के एक समूह के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह समूह रत्न और आभूषण, आतिथ्य सत्कार तथा रियल एस्टेट व्यवसाय में शामिल है। यह तलाशी अभियान जयपुर और कोटा स्थित तीन दर्जन से अधिक परिसरों में चलाया गया।

आयकर विभाग ने 14.07.2022 को खनन, चीनी उत्पादन और शराब के कारोबार में शामिल एक समूह के खिलाफ एक छापामारी अभियान चलाया। इस समूह का प्रमुख व्यक्ति एक राजनीतिक पद पर है। इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश और मुंबई स्थित कई परिसरों में छापामारी की कार्रवाई की गई।

आयकर विभाग ने 28 जुलाई 2022 को संबंधित शेयर ब्रोकर, बिचौलियों और एंट्री ऑपरेटर के साथ एक प्रमुख म्यूचुअल फंड हाउस के पूर्व फंड मैनेजर और इक्विटी के मुख्य ट्रेडर की तलाशी और जब्ती अभियान चलाया।

आयकर विभाग ने 27.07.2022 को अस्पताल संचालित कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले कई समूहों के खिलाफ छापामारी और जब्ती अभियान चलाया। इन समूहों के दिल्ली-एनसीआर में स्थित कुल 44 परिसरों में छापामारी की कार्रवाई की गई।