Browsing: इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने सर्वाधिक वांछित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को दिल्‍ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। वह कल मलेशिया के क्‍वालाम्‍पुर से दिल्‍ली पहुंचा था। हरप्रीत सिंह लुधियाना की अदालत की इमारत में हुए जबर्दस्‍त विस्‍फोट के मामले में मुख्‍य आरोपी है।