Browsing: इफ्फी

फिल्मों की प्रबुद्ध सराहना और इनके प्रति प्रबल लगाव को बढ़ाने के साथ-साथ प्रोत्‍साहित करते हुए 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में सितारों से सजे एक भव्य समारोह के साथ हुआ।

किशोर कुमार की दिव्य आवाज और राजेश खन्ना का दमदार चरित्र एक बार फिर इस सदाबहार गीत के साथ पणजी के मैकिनेज पैलेस ऑडिटोरियम के पर्दे पर जीवंत हो उठा, और ये दर्शकों के लिए एक सुनहरा क्षण था। गुजरे जमाने की अभिनेत्री और दर्शकों के दिल की धड़कन आशा पारेख, जिन्होंने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया और इस गाने में भी नजर आई थीं,

53वें इफ्फी में मणिपुर सरकार का राज्य पवेलियन ‘मणिपुर अनएक्सप्लोर्ड’ फिल्मकारों, अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं को राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए आकर्षित कर रहा है। कई फिल्म निर्माता उन सुविधाओं के बारे में जानकारी के लिए राज्य के पवेलियन में जा रहे हैं जो यह सुंदर राज्य उन्हें प्रदान करेगा।

गोवा में 20 से 28 नवंबर 2022 तक आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 53वें संस्करण में सुगम्यता प्रमुख विषेशताओं में से एक है।

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर 20 नवंबर से 21 नवंबर 2022 के दौरान दो दिनों के लिए गोवा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण के उद्घाटन समारोह और इफ्फी 53 के विभिन्न अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 28नवंबर। 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (इफ्फी), गोवा में आज एक संवाददाता सम्मेलन में जाने-माने भारतीय फ़िल्म निर्देशक, एडिटर और ब्रिक्स फ़िल्म महोत्सव…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 22नवंबर। “इस बार इफ्फी में अपनी फिल्‍म के प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है। इससे पहले…