Browsing: इस्पात उद्योग

केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस्पात उद्योग से ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया ताकि भारत में इस्पात उत्पादन और खपत को बढ़ाया जा सके। कुलस्ते ने गुरूवार को नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई द्वारा विजन 2047: विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी और सतत इस्पात उद्योग की ओर” विषय पर आयोजित शिखर सम्मेलन में यह बात कही।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इस्पात उद्योग से भारत ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ईसीटीए) समझौते का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने तथा ऑस्ट्रेलिया में नए अवसरों का लाभ उठाने का अनुरोध किया।