Browsing: उइके

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना।

हमारा कर्तव्य है कि देश के सैनिकों के योगदान को न केवल याद रखें बल्कि उनके प्रति कृतज्ञ भी रहें। उनके परिवार को अपना परिवार समझकर उनका ख्याल रखें। यह बातें राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।

राज्यपाल अनुसुईया उइके छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान, ‘‘जनजाति गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने बिरसा मुण्डा के जन्मदिवस को ‘‘जनजाति गौरव दिवस’’ के रूप में मनाने के निर्णय को गौरवपूर्ण बताते हुए, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को सम्मान मिला है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके आज शदाणी दरबार तीर्थ में सतगुरू गोबिन्दराम साहिब जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने गांव के जरूरतमंद बच्चों को अन्न तथा वस्त्र वितरित किए। राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधी समाज के गुरूओं, वरिष्ठजनों और पुरोधाओं को भी नमन किया।

राज्यपाल अनुसुईया उइके आज खारून नदी के तट पर महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व में शामिल हुई। राज्यपाल सह अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने महादेव घाट में खारून नदी की संध्या आरती की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल अनुसुईया उइके रविवार को गरियाबंद जिले के राजिम में राष्ट्रीय चिल्हीडार महापूजा एवं बेटा ज्यौतिया महाव्रत कार्यक्रम में शामिल हुईं । इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा है कि आदिवासी सभ्यता और संस्कृति प्रकृति से जुड़े हैं। आदिवासी संस्कृति प्रकृति पूजक हैं। आदिकाल से ही जल,जंगल और जमीन से उनका गहरा नाता होता है। उन्होंने कहा कि गोंड़ी धर्म और संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन एक अच्छी पहल है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके से गुरूवार को राजभवन में नगर निगम रांची की महापौर आशा लकड़ा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल उइके और लकड़ा ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ ओड़िशा सब एरिया के कमाण्डर ब्रिगेडियर श्री विग्नेश मोहंती एवं एंटी नक्सल टास्क फोर्स रायपुर के विंग कमाण्डर कपिल अरोरा ने भेंट की।

समग्र समाचार सेवा रायपुर, 29जून। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में मंगल भवन धर्मशाला समूह के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सीताराम अग्रवाल ने…

समग्र समाचार सेवा रायपुर, 18जून। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री जगन्नाथ सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री पुरन्दर मिश्रा ने सौजन्य…