Browsing: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में सुहैल नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया है।

त्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव में एक कुएं में भारी मात्रा में फेंकी गई सरकारी दवाएं पाई गई हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम ‘काशी तमिल संगमम्’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के दो सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन शिक्षा केंद्रों, तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों का उत्सव मनाना, फिर से इसे मजबूत करना और खोज करना है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) का उद्देश्य डिग्री को शिक्षा और आजीविका के अवसरों से अलग करना है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि नए मतदाता इंडिया@2047 को परिभाषित करेंगे और अपने युवाकाल वाले इन वर्षों में उनके पास अपनी ओर से सेंचुरी इंडिया के निर्माण में योगदान करने का विशेष अवसर है, जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की है।

भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वैन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और वाराणसी और अन्य जिलों में ‘नमामि गंगे परियोजना’ से जुड़ने की अपने देश की इच्छा व्यक्त की।

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्‍तर प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अपने नेता कुलदीप बिश्‍नोई के पुत्र भव्‍य बिश्‍नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उतर प्रदेश में पोषण माह के अन्तर्गत स्वस्थ बालक स्पर्धा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वस्थ बालक स्पर्धा का आयोजन प्रदेश के 1.8 लाख से अधिक आँगनबाड़ी केन्द्रों पर किया गया।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 10 जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. आधिकारिक बयान के अनुसार शनिवार देर शाम हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही और संत कबीर नगर को नए डीएम मिले हैं. बाराबंकी के डीएम आदर्श सिंह को झांसी संभाग का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है.

“रोगों की निगरानी, रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एनसीडीसी की क्षेत्रीय शाखाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये शाखाएं अविलंब निगरानी, त्वरित पहचान और रोगों पर नजर रखने और इस प्रकार आरंभिक हस्तक्षेपों को समर्थ बनाते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को प्रोत्साहन देंगी।”