Browsing: उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 मार्च, 2023 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी) के सुब्रमण्यम हॉल में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे।
“साझी बौद्ध विरासत” पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिनों तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उद्घाटन किया गया, जिसमें एससीओ राष्ट्रों के साथ भारत के सभ्यतागत जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित किया गया।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) में चौथी वाई-20 परामर्श बैठक आयोजित की गई।
राष्ट्रीय अभिलेखागार के 133वें स्थापना दिवस के अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अभिलेखागार में “महिलाएं और राष्ट्र निर्माण: 1857 से गणतंत्र तक” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) के तीसरे सत्र का उद्घाटन किया।
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परोषत्तम रूपाला ने बीकानेर, राजस्थान का दौरा किया और वहां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केंद्र में ‘उष्ट्र उत्पाद प्रसंस्करण उपयोग एवं प्रशिक्षण प्रखंड’ का उद्घाटन किया।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, वस्त्र तथा उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने अंधेरी, मुंबई में निर्यात ऋण गारंटी निगम के नए कॉर्पोरेट कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।
भारत सरकार का प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से भोपाल में 6-7 मार्च, 2023 को “सुशासन प्रथाओं” पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे देश के लगभग 200 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को दोपहर 12:20 बजे 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में करेंगी।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.