Browsing: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 8वें एलएम सिंघवी व्याख्यान को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम विश्व के सबसे जीवंत लोकतंत्र हैं जो एक आदर्श स्तर का प्रतिनिधि है।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ “महोत्सवों के समारोह” की शुरुआत की घोषणा करने के लिए घंटा बजा कर इसका उद्घाटन किया।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अपना पद संभालने के बाद राज्यों के अपने पहले दौरे पर आज त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल का दौरा किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्कृष्ट शिल्पकारों को शिल्प गुरु और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आज कहा कि हमारे शिल्पकार विश्व के समक्ष भारत की विरासत को प्रदर्शित करने वाले दूत और हमारी संस्कृति के प्रकाश स्तंभ हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन वस्त्र मंत्रालय ने किया।
माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी ने आज राजस्थान के खेतड़ी (झुंझनू) में विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान का शुभारंभ किया। 7 जनवरी 2023 तक चलने वाली यह यात्रा स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, राजस्थान प्रांत तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित की जा रही है।
अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आज सुबह थाईलैंड में एपेक शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया है कि कमला हैरिस ने दोनों देशों के बीच जिम्मेदारी के साथ संचार का आह्वान किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आईएफएफआई के 53वें संस्करण और इसकी शानदार सफलता के लिए अपनी शुभनकामनाएं दी हैं।
भारत के 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के शुरू होने में केवल छह दिन शेष रह गए हैं। जैसे-जैसे कार्यक्रम नजदीक आ रहा है, इस उत्सव की भावना और माहौल का रंग हमारे अंतर्मन पर चढ़ने लगा है।
कंबोडिया के तीन दिवसीय दौरे पर गए उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कंबोडिया के नोम पेन्ह में 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सहित भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरूवार को हमारे उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा एक मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। यह रेखांकित करते हुए कि विश्व के कई शीर्ष विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों के बड़े आधार से अपनी शक्ति प्राप्त करते हैं, उन्होंने पूर्व छात्रों का आह्वान किया कि जो कुछ शिक्षा उन्हें मिली है उसे समाज को वापस लौटाएं।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.