Browsing: एसईआरबी के सचिव

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अखिलेश गुप्ता ने 8 अक्टूबर को विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने यह पद भार डॉ. संदीप वर्मा द्वारा 7 अक्टूबर को एसईआरबी सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूरा होने के उपरान्त कार्यभार छोड़ने के बाद ग्रहण किया है।