Browsing: कर्नाटक

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में 3 न्यायाधीशों के नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश के मुताबिक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने अधिसूचना सं. के.13023/02/2022-यू स.II दिनांक 23.09.2022 के द्वारा कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश सर्व/श्री न्यायमूर्ति (i) मोहम्मद घोष शुकुरे कमल, (ii) राजेंद्र बादामीकर और (iii) सुश्री न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्निसा मोहिउद्दीन को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

बेंगलुरू में यातायात जाम की समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पेशेवर एजेंसियों द्वारा सुझाए गए विचारों पर मंत्रणा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मंत्री श्री उमेश कट्टी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1-2 सितंबर को कर्नाटक और केरल का दौरा करेंगे। एक सितंबर को छह बजे सायं प्रधानमंत्री कोचीन एयरपोर्ट के निकट स्थित कालडी गांव में आदि शंकरचार्य की पवित्र जन्मस्थली श्री आदि शंकर जन्म भूमि क्षेत्रम् जायेंगे। दो सितंबर को 9:30 बजे प्रधानमंत्री कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को देशसेवा में समर्पित करेंगे।

कर्नाटक में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को बताया कि वे कोविड संक्रमित है इसलिए उनकी नई दिल्ली की यात्रा रद्द कर दी गई है।उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

समग्र समाचार सेवा मैंगलुरु/बेंगलुरु, 30जुलाई। कर्नाटक पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को दक्षिण कन्नड़…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 29जुलाई। कर्नाटक में आठ दिन में तीन लोगों की हत्या के बाद राज्य में हडकंप मचा हुआ है। पहले भाजपा युवा…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 10जुलाई। ‘‘नागरिकों, उद्यमियों और सरकार को सुशासन के निकट लाने’’ की थीम पर कल से बेंगलुरु में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन…