Browsing: कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से नापाक आतंकी साजिश का खुलासा हुआ. सुरक्षा बलों को बांदीपोरा रोड के पास अहस्टिंगो इलाके में एक IED मिला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने इस IED विस्फोटक को प्लांट किया था

जम्मू-कश्मीर में बारामूला के पट्टन इलाके के येदिपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली है कि कुछ आतंकी येदिपोरा इलाके में छिपे हुए हैं. पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. ये मुठभेड़ शुक्रवार तड़के सुबह शुरू हुई. वहीं, शुक्रवार तड़के शोपियां जिले के चित्रगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ हो रही है.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आठ घंटे के अंदर दूसरा रहस्यमयी धमाका हुआ है. ADGP मुकेश सिंह के अनुसार दूसरा धमाका बस के अंदर आज सुबह करीब 6 बजे हुआ. मुकेश सिंह ने कहा कि डोमेल चौक के पास बीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में धमाका हुआ था.

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था. आज बुधवार को सेना के अधिकारी ने ये जानकारी दी. बयान में कहा गया, ‘कुलगाम जिले के अवहोटू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में जेकेपी (कुलगाम) से विशिष्ट मानव सूचना प्राप्त होने पर 27 सितंबर, 22 को दोपहर लगभग 3.20 बजे भारतीय सेना द्वारा जेकेपी और सीआरपीएफ के साथ क्षेत्र में एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था.’

जम्मू और कश्मीर के राजौरी में आज एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा जिले के भीमबेर गली के पास हुआ। इस बात की जानकारी मंजाकोट तहसीलदार जावेद चौधरी ने दी।

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सोपोर उप जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए संगठन के लिए काम करने वाले चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकार ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ) के जवानों ने गौसियाबाद चौक चिंकीपोरा में एक संयुक्त चौकी पर दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू करने के बाद बुधवार रात सोपोर शहर के बोमई इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।

उम्र के आखिरी दौर में अपनी मूल पार्टी कांग्रेस छोड़ने के बाद वरिष्ठ राजनेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के बारे में दिलचस्प टिप्पणी की वह ‘डॉक्टर के बजाय कंपाउंडर से दवा ले रही है।‘ मतलब साफ है कि कंपाउंडर की दवा से कांग्रेस के लाइलाज मर्ज का ठीक होना लगभग नामुमकिन है। लेकिन क्या खुद गुलाम नबी के पास हकीम लुकमान जैसी कोई दवा है, जिसके बूते पर वो अपने नए राजनीतिक अवतार में कुछ चमत्कार दिखा सकेंगे? कांग्रेस में बरसों बिताने और तमाम ओहदों पर सत्ता सुख भोगने के बाद गुलाम नबी ने अगर कांग्रेस छोड़ी है तो इसके पीछे कुछ ठोस कारण और पर्दे के पीछे जम्मू कश्मीर में बीजेपी की दूरगामी रणनीति दिखाई पड़ती है।

जम्मू-कश्मीर के किश्‍तवाड़ से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना में अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 घायल हैं। देवांश यादव, डीसी, किश्तवाड़ ने बताया कि हादसे में एक छोटी बच्ची समेत 8 की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। मेडिकल टीम घायलों की तलाश कर रही है। हम आवश्यक मुआवजा प्रदान करेंगे और उनके इलाज का खर्च वहन करेंगे। किश्तवाड़ जिले के चत्रो इलाके में मंगलवार को एक यात्री कैब के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के इस्‍तीफे के बाद कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद ने कांग्रेस को अलव‍िदा कह द‍िया है। चाराचंद के साथ 50 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।