Browsing: कांग्रेस
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में सैनिकों के साथ वाली अपनी एक तस्वीर ट्वीट की। इसके बाद कांग्रेस ने आलोचना करते हुए कहा कि यह तस्वीर तीन साल पुरानी है। रिजिजू ने सिलसिलेवार ट्वीटों में अरुणाचल प्रदेश से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि “अरुणाचल प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है।”
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचे। वहां से उन्होंने भारतीय जवानों के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे सैनिक यहां पूरी तरह मुस्तैद हैं और तवांग पूरी तरह सुरक्षित है।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों से हुई भिड़ंत की खबर पर पूरा देश स्तब्ध है कि घटना नौ जनवरी को हुई और इसके बारे में 12 जनवरी को पता चला है. इस घटना में करीब 30 भारतीय सैनिक घायल हुए हैं. इसे लेकर विपक्षी
कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।
गुजरात में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी सोमवार को नई सरकार का गठन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा को अपदस्थ करने वाली कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है और इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष को सीएलपी नेता चुनने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है।
पाटन जिले की चारों विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. पाटन में कांग्रेस उम्मीदवार किरीतकुमार पटेल ने बीजेपी उम्मीदवार डॉ. राजुलबेन देसाई को बड़े अंतर से हरा दिया है. बीजेपी को यहां पर 86 हजार से ज्यादा वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रही.
हिमाचल विधानसभा की काफी अहम मानी जाने वाली रामपुर (एससी) सीट पर कड़े मुकाबले में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस उम्मीदवार नंद लाल ने भारतीय जनता पार्टी के कौल सिंह को शिकस्त दी. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के नंद लाल 28397 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 27830 वोट मिले.
गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है. दोपहर 12.30 बजे तक के अपडेट के अनुसार बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस में भारी गिरावट देखी गई. वह केवल 18 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 6 सीटों पर आगे चल रही है.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है. प्रदेश में एक बार फिर सरकार बदलने का रिवाज कायम रहा. चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 40 सीटों पर आगे हैं और कई सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.