Browsing: कांग्रेस
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का गुजरात मॉडल दिखावा है. गहलोत ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के पास कोई उम्मीदवार नहीं हैं.
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने अहमदाबाद स्थित पार्टी मुख्यालय में 58 वर्षीय पूर्व विधायक का स्वागत किया.
कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा फैसला लेते हुए CWC की जगह एक दूसरी कमेटी का गठन किया है। उस कमेटी में 47 सदस्यों को जगह दी गई है, लेकिन शशि थरूर का नाम शामिल नहीं है। लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, एके अंटनी जैसे नामों को जरूर जगह दी गई है।
कांग्रेस पार्टी में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में पद संभाल लिया है।
भारत में अगर हिंदू-मुस्लिम भाई चारा जो सचमुच होता , गंगा-जमुनी तहज़ीब का जो अस्तित्व होता तो अयोध्या में राम जन्म-भूमि , काशी में विश्वनाथ मंदिर , मथुरा में कृष्ण जन्म-भूमि जैसे विवाद चुटकी बजाते ही खत्म हो जाते। पर यह भाई-चारा , गंगा-जमुनी तहज़ीब जैसे शब्द हिप्पोक्रेसी के हिमालय हैं , एकतरफा हैं।
कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल की एक टिप्पणी को ‘अस्वीकार्य’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भगवद् गीता भारतीय सभ्यता का मौलिक स्तम्भ है. पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दावा किया कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम में, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी.
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। देर शाम जारी की गई इस लिस्ट में 17 उम्मीदवारों को नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट मंगलवार जारी की थी, जिसमें 46 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी लिस्ट आने के बाद हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। बीजेपी पहले ही सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
आखिरकार कौन बनेगा कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष, बेताब कांग्रेस वर्करों और समर्थकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज होगी वोटों की गिनती होगी। मतगणना शुरू होने से पहले मतपत्रों को मिलाया जाएगा ताकि किसी को पता न चले कि किसी उम्मीदवार को किसी राज्य विशेष से कितने वोट मिले हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी किस्मत आजमा रही है. इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी की निंदा की है. दरअसल गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.