Browsing: काशी तमिल संगमम्

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘काशी तमिल संगमम्’ कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और खेल तथा अन्य विधाओं के माध्यम से दो संस्कृतियां आपस में जुड़ रही हैं। उन्होंने आठ दिवसीय ‘काशी तमिल संगमम्- स्पोर्ट्स समिट’ के तहत आज आयोजित मैत्रीपूर्ण टेबल टेनिस मैच का उद्घाटन किया।

तमिल उद्यमियों का एक समूह ‘काशी तमिल संगमम्’ में भाग लेने के लिए एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी से पवित्र शहर काशी पहुंच गया है। आगमन पर वाराणसी कैंट में कल रात अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री लालजी चौधरी द्वारा माल्यार्पण और फूल वर्षा के जरिए इन मेहमानों का स्वागत किया गया।

परंपरा, संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक तीर्थयात्रा के साथ-साथ खेल एक ऐसा अन्य क्षेत्र है जिसे ‘काशी तमिल संगमम्’ में प्रतिभागियों की समग्र जुड़ाव योजना में शामिल किया गया है।

एक माह तक चलने वाले ‘काशी तमिल संगमम्’ में सम्मिलित होने के लिये तमिल शिष्टमंडल का दूसरा दल मंगलवार को काशी की पावन नगरी पहुंच गया है। इस दल में तमिलनाडु के विभिन्न भागों में रहने वाले छात्र, सांस्कृतिक कलाकार, अकादमीशियन, साहित्यकार, इतिहासकार आदि शामिल हैं

तमिलनाडु के छात्रों का एक समूह जैसे ही प्रयागराज शहर की यात्रा पर आया ‘संगम नगरी’ ‘काशी तमिल संगमम्’ से गूंज उठी। सोमवार को संगम घाट पर पहुंचने पर छात्रों का यह समूह ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए काफी उत्साहित नजर आया और प्रयागराज के स्थानीय निवासियों ने भी उनका तहेदिल से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम ‘काशी तमिल संगमम्’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के दो सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन शिक्षा केंद्रों, तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों का उत्सव मनाना, फिर से इसे मजबूत करना और खोज करना है।