Browsing: काशी तमिल संगमम
एक महीने तक चले काशी तमिल संगमम का शुक्रवार को भव्य आयोजन के साथ समापन हो गया। एम्फीथिएटर बीएचयू के मुक्ताकाशी प्रांगण में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
तमिल प्रतिनिधिमंडल के 8वें समूह ने महीने भर चलने वाले “काशी तमिल संगमम” के दौरान गंगा नदी के तट पर “हनुमान घाट” में पवित्र डुबकी लगाई। इस समूह में, अधिकतर तमिलनाडु के उद्यमी शामिल थे। वाराणसी में ‘हनुमान घाट’ को पहले ‘रामेश्वरम घाट’ के नाम से पहचाना जाता था।
धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रधानमंत्री के काशी दौरे से पहले की गई सटीक व्यवस्था का जायजा लिया
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मत्स्य पालन, डेयरी, पशुपालन और सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री श्री एल. मुरुगन के साथ आज “काशी तमिल संगमम” की घोषणा की जो 16 नवंबर से 19 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने “काशी तमिल संगमम” के लिए पंजीकरण हेतु वेबसाइट भी शुरू की।