Browsing: केंद्रीय मंत्री
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार (5 दिसंबर, 2022) को अभिनव प्रताप सिंह (आईपीओएस: 2011) की नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया के निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महाराष्ट्र मेट्रो की टीम को नागपुर में सिंगल कॉलम पर हाईवे फ्लाईओवर तथा मेट्रो के साथ सिंगल कॉलम पर तैयार हुए सबसे लंबे डबल डेकर सेतु (3.14 किलोमीटर) का निर्माण करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने पर हार्दिक बधाई दी है।
केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी बताते हुए यह दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अरब अमीरात (यूएई) के साथ अपने अंतरिक्ष सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इच्छुक है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित” अबू धाबी अंतरिक्ष बहस” में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगेI
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे सक्रिय और नवोन्मेषी बनें, नई तकनीक को अपनाएं, मजबूत नेटवर्क बनाएं और देश के विकास इंजन के रूप में स्वयं को कुशल, उन्नत कुशल व पुनःकुशल बनायें; क्योंकि भारत, दुनिया का विकास इंजन है।
ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी, हिसार द्वारा आज पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दिल्ली में नगर निगम चुनावों के लिए मतदान से चार दिन पहले आज यहां केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री हरदीप पुरी ने आज ऐलान किया कि राजधानी में 50 लाख से अधिक झुग्गी वालों को उनके स्थान पर पक्के मकान बना कर दिये जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार उत्तरी पूर्वी क्षेत्र भारत के विकास को मजबूत करने के लिए एक मिशन मोड पर लगातार काम कर रही है।
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), जम्मू-कश्मीर राज्य सरकार के सहयोग से ई-गवर्नेंस (एनसीईजी) पर 26 से 27 नवंबर, 2022 को जम्मू और कश्मीर के कटरा में 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका विजन देशवासियों की प्रतिभा और फिल्म उद्योग जगत के अग्रणी लोगों के नवाचार के सहयोग से भारत को फिल्म शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सबसे अधिक मांग वाली जगह बनाना है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.