Browsing: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के स्वायत्त संस्थानों (आईआईटीएम, आईएनसीओआईएस, एनसीईएसएस, एनसीपीओआर और एनआईओटी) की पहली संयुक्त समिति (सोसायटी) की बैठक बुलाई और “एकीकरण तथा “संपूर्ण सरकार” दृष्टिकोण के साथ काम करने के लिए “जड़ता (साइलो)” को तोड़ने का आह्वान किया।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के कारण प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के लिए मजबूर होने को लेकर अत्यधिक चिंता व्यक्त करते हुए, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगाह किया कि पराली जलाने से संबंधित वायु प्रदूषण में राजस्थान में 160 प्रतिशत और पंजाब में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पुणे में सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में मेटाबोलिक एवं एंडोक्राइन डिसऑर्डर केंद्र का उद्घाटन किया।
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने “ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों के लिए कार्रवाई की कार्यसूची” पुस्तिका का विमोचन किया।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केरल के कोच्चि में 15वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और एक्सपो 2022 के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी के इस 15वें आयोजन की मेजबानी के लिए कोच्चि उपयुक्त स्थान है, क्योंकि इसने शहरी क्षेत्रों में निर्बाध सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए खुद को एक अनुकरणीय शहर के रूप में प्रतिष्ठित किया है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव 6-18 नवंबर, 2022 तक मिस्र के शर्म अल-शेख में होने वाले यूएनएफसीसीसी के दलों के सम्मेलन (सीओापी-27) के 27वें सत्र में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि हमें तकनीकी वस्त्र जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में स्टार्टअप और युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने नई दिल्ली में 3 नवंबर 2022 को वस्त्र अनुसंधान संघों (टीआरए) की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश सकारात्मक बदलाव की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान परिवेश देश में बदला हुआ है और भारत के लिए दुनिया में भी बदला हुआ है। आज हमारे पास देश को हर दृष्टि से मजबूत बनाने की अनुकूलता है और इस दिशा में हम सबको मिलकर आगे बढऩे की आवश्यकता है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मनाए जा रहे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल एवं सूचना मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज आईआईएसईआर पहुंचे।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल आंध्र प्रदेश के काकिनाडा परिसर में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.