Browsing: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में विशेष रूप से अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए 75 विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) केंद्र स्थापित कर रहा है ताकि इन समुदायों की वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा दिया जा सके और उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान किया जा सके।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्मार्ट जल प्रबंधन प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए आईआईटी कानपुर में समावेशित की गई एक स्टार्ट-अप कंपनी- मेसर्स कृत्सनाम टेक्नोलॉजीज को 3.29 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
“प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से नागरिकों और सरकार को नजदीक लाने” के विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन 18-19 अगस्त, 2022 को ईटानगर में आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान के दो शरणार्थी, डॉ. मनमोहन सिंह और इंद्र कुमार गुजराल भारत देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, लेकिन विरोधाभास यह भी रहा है कि इसी श्रेणी के अन्य शरणार्थी जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में रहने का विकल्प चुना, उन्हें राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान करने या राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने का अधिकार भी प्रदान नहीं किया गया।
मध्यप्रदेश के मंडला में हर घर तिरंगा के विभिन्न कार्यक्रम मंडला जिले में आयोजित किए गए। मंडला नगर में विशाल तिरंगा महारैली का आयोजन किया गया । महारैली में केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शामिल होकर, तिरंगा लेकर पैदल यात्रा की ।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) को घाटे से उबर कर मुनाफे में आने के अभूतपूर्व बदलाव पर बधाई दी है। महज चार साल में लगभग 46 करोड़ रुपये का घाटा उठाने वाले बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में 87 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। मंत्री महोदय ने इस बात पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की कि यह इस बैंक द्वारा अर्जित किया गया अब तक का सर्वाधिक मुनाफा है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु संरक्षण के लिए भारत की कार्ययोजना को साझा किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे का समाधान निकालने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैंI
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के शासन मॉडल में एक भविष्य की दृष्टि है ।
केंद्रीयमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शासन को तकनीक संचालित बनाने के अलाव शासन सुधारों में नवाचार भी पेश किया है।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 30जुलाई। भारत सरकार में सहायक सचिव के रूप में 3 महीने के कार्यकाल को पूरा कर रहे 2020 बैच के नए…
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.