Browsing: केजरीवाल

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. हम एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं.

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सीएम केजरीवाल खास तैयारी में है और वे जनता को अपनी तरफ आकर्षिक करने का एक भी मौका गवाना नही चाहते है। भले ही दिल्ली में दिवाली पर पटाखों के कारण काफी प्रदुषण बढ़ा जिसे नियंत्रित करने की हर कोशिश दिल्ली सरकार ने की साथ ही जनता को इंप्रेस करने के मकसद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक और कदम बढाया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज पूरे लावलश्कर के साथ सीबीआई के दफ्तर पहुंचे, जहां उनके साथ 11.30 बजे के बाद पूछताछ शुरू हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया से पूछताछ को लेकर सीबीआई ने लाइन ऑफ इंवेस्टिगेशन तैयार की है, जहां उनसे करीब दर्जनों सवाल किए जाएंगे. इनमें से कुछ की फेरहिस्त हमारे पास है.

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे.’’ मुलायम सिंह यादव अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें दो अक्टूबर को ICU में ट्रांसफर कर दिया गया था और तब से वह वेंटिलेटर पर थे.

दिल्ली की आप सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अंततः आज रविवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्हें एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया, जहां लोगों ने कई हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें।’’

दिल्‍ली शिक्षा मॉडल को सबसे बेहतर बताने वाली दिल्‍ली सरकार के स्‍कूलों को लेकर हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ सरकारी स्कूलों में रोजाना पर्याप्‍त घंटों तक बच्‍चों की पढ़ाई न होने को लेकर हाल ही में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिसके बाद अब दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल 12 और 13 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे, पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की. कुमार की इस मुलाकात के सियासी मायने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करना लगाए जा रहे हैं. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और JDU नेता संजय झा भी मौजूद थे.