Browsing: कोर्ट

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं और मगर कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 24 और 25 नंवबर तय की है.

पात्रा चॉल घोटाले में 21 अक्टूबर को संजय राउत की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी थी. उस समय भी राउत की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई थी.

बेंगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस और उसके आंदोलन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों [जैसे रेलवे स्टेशनों, सड़कों, पार्कों, आदि] से अनधिकृत मजारों और मस्जिदों को हटाने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) याचिका पर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।

दिल्ली की एक अदालत ने आज शनिवार को साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में के दंगों से जुड़े एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता ताहिर हुसैन समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के शनिवार को आरोप तय किए.

तबियत खराब होने के कारण पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की लुधियाना कोर्ट में पेशी टल गई है। बीते दिन तबियत बिगड़ने के बाद सिद्धू को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मेडिकल में उन्हें अनफिट करार दिया गया। बता दें कि सिद्धू की पेशी के लिए कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को समन भेजा है. पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मामले में हाल ही में दायर पूरक आरोपपत्र पर यह संज्ञान लिया है.

कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिफ्तारी 2020 में किए विवादित ट्वीट को लेकर हुई है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार केआरके का ये ट्वीट दो साल पुराना है, जिसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

बिहार के नए नवेले कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को अभी मंत्री पद की शपथ लिए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. उन्हें किडनैपिंग मामले में ये वारंट जारी हुआ है. बता दें कि बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार 2014 के बिल्डर के अपहरण के मामले में आरोपी हैं और इसी वजह से कोर्ट की तरफ से उनके खिलाप वारंट जारी हुआ है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने वारंट जारी होने पर सरेंडर कर दिया है. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है.

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 23जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि…