Browsing: क्षेत्रीय कार्यालय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मार्च, 2023 को दोपहर बाद 12:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में भारत में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के नए क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

केन्द्रीय श्रम और रोजगार, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से अलवर और पड़ोसी भरतपुर और धौलपुर जिलों के लगभग 2 लाख कर्मचारी, 12,000 प्रतिष्ठान और 8500 पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।