Browsing: ‘गंगा विलास’

एमवी गंगा विलास आज सुबह लगभग 10:30 बजे भारत-बांग्लादेश सीमा पर जीरो पॉइंट पर पहुंचा, जिसके बाद यह 32 किमी आगे चलकर आज शाम 04:00 बजे धुबरी बंदरगाह पहुंचा।

नई दिल्ली: देश का पहला हाई लग्जरी क्रूज गंगा विलास अपनी पहली यात्रा के तीसरे दिन ही फंस गया। वाराणसी से चला गंगा विलास क्रूज बिहार के छपरा पहुंचा। क्रूज को शेड्यूल के मुताबिक यहां किनारे लगना था, लेकिन उथला पानी होने के कारण वह फंस गया।

क्रूज वैसल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी 2023 को गाजीपुर में एनडब्‍ल्‍यू-1 में लंगर डालकर, 14 जनवरी 2023 को बक्सर और 15 जनवरी 2023 को मौजमपुर (आरा) रवाना हुआ। क्रूज वैसल 16 जनवरी 2023 को डोरीगंज में रुकने के बाद 16 जनवरी 2023 को शाम 4.45 बजे पटना पहुंचा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गंगा विलास, दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और भारत की विविधता के सुन्दर स्वरूपों की खोज करने का एक अनूठा अवसर देता है।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी में एमवी गंगा विलास के साथ दुनिया की सबसे लंबे रिवर क्रूज का शुभारंभ भारत के लिए रिवर क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी में एमवी गंगा विलास के साथ दुनिया की सबसे लंबे रिवर क्रूज का शुभारंभ भारत के लिए रिवर क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा।