Browsing: गिरफ्तारी
इस्लामाबाद की महिला जज को धमकी देने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इमरान खान को 18 अप्रैल तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
विवादित यूट्यूबर मनीष कश्यप पर बिहार आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई को लेकर एक ओर समर्थन तो दूसरी ओर विरोध की भी खबरें आईं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ को निशाने पर लिया और उन्हें खालिस्तानियों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार तक करने की मांग कर डाली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के ज्यादातर अधिकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं।
सहारा प्रमुख सुब्रत राय को गिरफ्तार करने आज 12 थानों की पुलिस पहुंची, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। बताया जा रहा है कि सुब्रत राय गोमतीनगर सहारा शहर में मौजूद नहीं हैं। उनके खिलाफ नालंदा उपभोक्ता फोरम ने वारंट जारी किया था। इसी के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की गिरफ्तारी हो सकती है। केजरीवाल के मुताबिक गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की तैयारी चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि गुजरात का राजनीतिक मामलों का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से राघव चड्ढा को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है।
दिल्ली की नई शराब नीति मामले में कथित घोटाले में जांच एजेंसी सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है. इस मामले में सीबीआई ने Only Much Louder नाम की एंटरटेनमेंट और मीडिया इवेंट कंपनी के पूर्व सीईओ विजय नायर को अरेस्ट किया है. इस मामले में सीबीआई के अलावे ईडी ने भी विजय नायर के ठिकानों पर छापेमारी की थी. विजय नायर इस कथित घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है.
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब ईडी की भी जद में फंसते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने तमाम दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं जिसके बाद अब मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मामले में ईडी की एंट्री के साथ ही मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी की भी अटकले तेज हो चुकी हैं।
भाजपा ने रविवार को कहा कि झारखंड “भ्रष्टाचार का अड्डा” बन गया है भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीन विधायकों की बड़ी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तारी के बाद यह बात कही।
हावड़ा में कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने झारखंड के तीन विधायकों को रविवार को निलंबित कर दिया।
भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि पूरा कांग्रेस नेतृत्व, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, राज्य में भ्रष्टाचार में लिप्त है।
प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के पात्रा चॉल घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है।इससे पहले कल दिन भर उनसे पूछताछ चलती रही। रात 12.30 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया. हालांकि रविवार शाम को ही उन्हें हिरासत में ले लिया था।