Browsing: गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक किशोर समरीते को संसद को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में भोपाल से गिरफ्तार किया. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक हवलदार समेत दो लोगों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया कि गांधी नगर थाने की सीलमपुर पुलिस चौकी के हवलदार अमित मलिक और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार किया गया है।
कांग्रेस के एक नेता को यहां एक स्पा में काम करने वाली अपनी कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जब महिला स्पा में आई तो कांग्रेस नेता मनोज करजागी ने उसका उत्पीड़न किया.
कॉरपोरेट मामले मंत्रालय ने 8 सितंबर को जिलियन हांगकांग लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, जिलियन कंसल्टेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव, फ़िनिटी प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर और हैदराबाद में एक पूर्व सूचीबद्ध कंपनी हुसिस कंसल्टिंग लिमिटेड के कार्यालयों पर एक साथ तलाशी और जब्ती अभियान चलाने के बाद गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) ने कल डॉर्टसे को गिरफ्तार कर लिया।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) को मुंबई पुलिस ने एक महिला से कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला तीन साल पुराना है।
गुजरात में सत्ता पर काबिज बीजेपी के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. कमला बाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया की शिकायत पर पूर्व सैनिक लखनाशी ओडेदरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया.
कर्नाटक में लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। दरअसल, नाबालिगों से यौन शोषण के आरोपों में घिरे शिवमूर्ति मुरुघा को गुरुवार रात को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
सीबीआई ने दिल्ली नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह इंजीनियर चालीस हजार रुपए प्रति लेंटर रिश्वत ले रहा था।
झारखंड में घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में बीजेपी से निलंबित नेता सीमा पात्रा को अब रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि सीमा पात्रा को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सीमा पात्रा पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी।
कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिफ्तारी 2020 में किए विवादित ट्वीट को लेकर हुई है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार केआरके का ये ट्वीट दो साल पुराना है, जिसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.