Browsing: गुजरात

शुक्रवार की सुबह चुनाव आयोग की पीसी की खबर आते ही अटकलें लगने लगी थीं कि हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान एक साथ होगा, क्योंकि नियम के मुताबिक अगर दो राज्यों में यदि विधानसभा का कार्यकाल छह महीने के भीतर खत्म हो रहा हो तो चुनाव एक साथ होते हैं और परिणाम भी साथ घोषित किए जाते हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल में सोमवार को लगभग 1,275 करोड़ रुपये की लागत वाली कई स्वास्थ्य सुविधा परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद (गुजरात) में जरूरतमंद छात्रों के लिए शैक्षणिक परिसर, मोदी शैक्षणिक संकुल के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना से विद्यार्थियों के समग्र विकास की सुविधाएं उपलब्ध हों

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भरूच (गुजरात) के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास किया। प्रधानमंत्री ने जंबूसर में बल्क ड्रग पार्क, दहेज में डीप सी पाइपलाइन परियोजना, अंकलेश्वर और पनोली में हवाई अड्डे के पहले चरण और बहुस्तरीय औद्योगिक शेड के विकास की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कई परियोजनाओं को देश को समर्पित किया जो गुजरात में रसायन क्षेत्र को बढ़ावा देंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 से 11 अक्टूबर तक गुजरात का दौरा करेंगे और वे इसके बाद 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कल गुजरात के केवड़िया में ‘उद्योग 4.0: भावी चुनौतियां और आगे की राह’ विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य देश में औद्योगिक क्षेत्रों को डिजिटल विनिर्माण प्रक्रियाओं को अपनाने के प्रति जागरूक बनाना तथा ऑटोमेशन एवं नवाचार को उद्योग के लिए बढ़ावा देना भी है।

मुंबई से गुजरात के गांधीनगर जा रही वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना की शिकार हो गई. यह ट्रेन वातवा और मणिनगर स्टेशन के बीच भैंसों के झुंड से टकरा गई. दुर्घटना के बाद कई भैसों की मौत हो गई और ट्रेन के इंजन का कुछ हिस्सा टूट गया. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा गैरतपुर और वटवा स्टेशन के बीच सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ.

गुजरात के दो बार के विधायक हर्षद रिबदिया ने मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष नीमा आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बताया गया कि वो जल्द ही सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रिबदिया के आने वाले चुनाव में भाजपा के चुनाव चिह्न् पर खड़े होने की संभावना है. पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले कांग्रेस के छह विधायक पार्टी छोड़ देंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के एक स्टार्ट-अप मंच ‘हर्स्टार्ट’ का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा और जनजातीय विकास से संबंधित गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का गुजरात विश्वविद्यालय से वर्चुअली उद्घाटन/शिलान्यास भी किया।