Browsing: गूगल

भारत जल्द ही गूगल को गुडबॉय कहने जा रहा है। क्योंकि भारत सरकार अपना स्वदेशी इंटरनेट ब्राउजर लाने जा रही है। इससे गूगल क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट एज, मोजिला फॉयरफॉक्स की छुट्टी हो जाएगी।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 24जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जून, 2023 को वाशिंगटन डीसी में अल्फाबेट इंक और गूगल के सीईओ  सुंदर पिचाई से मुलाकात…

गूगल ने नया ‘परचेस रिक्वेस्ट’ फीचर जोड़ा है जो परिवारों को बच्चों की खरीदारी को स्वीकार या अस्वीकार करने का विकल्प प्रदान करेगा. टेक दिग्गज ने मंगलवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, परचेस रिक्वे स्ट से परिवारों के लिए भुगतान किए गए ऐप और इन-ऐप खरीदारी दोनों को सुरक्षित रूप से खरीदना आसान हो जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की और अन्य बातों के अलावा नवाचार और प्रौद्योगिकी के बारे में चर्चा की।

भारत ने गुगल से विदेशी सट्टेबाजी कंपनियों के सरोगेट विज्ञापन डिस्प्ले नहीं करने के लिए कहा है. मिंट ने इस बात की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अवगत एक सोर्स के हवाले से दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्फाबेट इंक के गूगल इंडिया को पिछले हफ्ते भेजे गए पत्र में कंपनी से कहा है कि वह फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे जैसे सर्च रिजल्ट्स और यूट्यूब जैसे बेटिंग प्लेटफॉर्म्स से डायरेक्ट या सरोगेट सभी तरह के विज्ञापन तुरंत हटा दे.

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं इसे अपने साथ रखता हूं। भारतीय-अमेरिकी पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 50 वर्षीय पिचाई को शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में उनके करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ट्विटर, मेटा और अमेजन के बाद गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट कथित तौर पर अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है. कंपनी खराब परफॉर्म करने वाले 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है.

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को गूगल को उसकी प्ले स्टोर संबंधी नीतियों के संदर्भ में अपनी प्रभुत्व वाली स्थिति का दुरुपयोग बंद करने और ऐसी गतिविधि से दूर रहने का आदेश जारी करने के अलावा उसपर 936.44 करोड़ रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया।

गूगल ने ऐप स्टोर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप्स पर एक बार फिर से कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत एक या दो ऐप्स नहीं बल्कि 2000 को डिलीट कर दिया गया है। गूगल ने इन ऐप्स पर कार्रवाई भारतीय रिजर्व बैंक की नई नीति के आने के बाद लिया है। दरअसल, हाल ही में RBI ने डिजिटल लेंडिंग ऐप्स पर निगरानी बढ़ा दी थी। गूगल ने इससे पहले भी कई ऐप्स पर कार्रवाई की है।