Browsing: गृह मंत्रालय
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के सहयोग से बुधवार को नई दिल्ली में आदिवासी युवाओं के विकास के लिए 14वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया।
गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी श्री जितेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंत्रालय को 16.10.2022 को अंडमान और निकोबार पुलिस से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तत्कालीन मुख्य सचिव श्री जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) और अन्य द्वारा एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई।
पीएफआई की हिट लिस्ट में आरएसएस के पांच नेताओं का नाम, गृह मंत्रालय ने Y कैटेगरी सिक्योरिटी देने का किया ऐलान
22 सितंबर को एनआईए और ईडी ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के देश भर में मौजूद ठिकानों पर छापेमारी की थी। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों द्वारा जो सबूत इकट्ठा किए गए हैं, उनके आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय पीएफआई पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि बैन लगाने के पहले गृह मंत्रालय के अधिकारी पूरी तैयारी कर लेना चाहते हैं, ताकि अगर बैन को चुनौती दी जाए, तो उनका पक्ष कमजोर ना पड़े।
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शुक्रवार (23.09.2022) को एजीएमयूटी कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुजरात कैडर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है लेकिन एक अदालत ने इस आदेश पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गैर कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी रोंहिग्याओं के बारे में मीडिया के कुछ वर्गों में आई खबरों के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के बकरवाला में गैर कानूनी तरीके से रह रहे प्रवासी रोहिंग्याओं को ईडब्ल्यूएस फ्लैट देने के बारे में कोई निर्देश नहीं दिया है। दिल्ली सरकार का रोहिंग्याओं को नए स्थान पर बसाने का प्रस्ताव है।
गृह मंत्रालय के साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग (सीआईएस) के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) का “साइबर प्रवाह न्यूजलेटर” विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली में जारी किया गया।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 15जुलाई। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने नासकॉम और केपीएमजी जैसे अपने नॉलेज पार्टनर्स के सहयोग से 2021 में…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 27जून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.