Browsing: गोवा

गोवा में आज बड़ा हादसा हुआ। नौसेना का मिग-29 ‘के’ फाइटर जेट तकनीकि खराबी के कारण समंदर में क्रैश हो गया है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में फाइटर जेट के पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई है, वे सुरक्षित हैं. कहा जा रहा है कि जेट फाइटर में क्रैश से ठीक पहले पायलट को पता चल गया था, जिसे देखते हुए पायलट ने एयरक्राफ्ट से कूदकर समंदर में छलांग लगा दी थी जिससे उनकी जान बच गई.

कांग्रेस ने गोवा में अपने आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया। यूरी अलेमाओ (37) कनकोलिम से विधायक हैं।
पार्टी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एलेमाओ को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।

गोवा में प्रस्तावित आईआईटी कैंपस के खिलाफ में किसानों का हल्ला बोल जारी है. गोवा में प्रस्तावित आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर के खिलाफ किसानों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि राज्य सरकार उनकी सहमति के बिना इसके लिए भूमि अधिग्रहण कर रही है. दक्षिण गोवा जिले के सांगुम इलाके में किसानों के विरोध-प्रदर्शन

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के मौत मामले में एक ओर जहां गोवा सरकार को झटका लगा है, वहीं गोवा में कर्लीज रेस्टोरेंट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कर्लीज रेस्तरां में जारी तोड़फोड़ पर फिलहाल रोक लगा दी है. इसके अलावा गोवा सरकार को नोटिस जारी करते हुए रेस्तरां से जुड़े सारे दस्तावेज और तस्वीरों को तलब किया है.

बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट के घर वालों ने उनकी मौत की जांच को लेकर असंतोष जाहिर किया है। फोगाट फैमिली का कहना है कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। इस केस की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इसके लिए वे गोवा हाई कोर्ट से संपर्क करेंगे। फोगाट के परिवार वालों की यह मांग ऐसे वक्त सामने आई है जब गोवा पुलिस हिसार में बीते चार दिनों में जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कथित हत्या के सिलसिले में उनके दो सहयोगियों से गोवा पुलिस ने रात भर पूछताछ की। इस दौरान खुलासा हुआ है कि सोनाली फोगाट को सिंथेटिक ड्रग्स दिया गया था। गोवा पुलिस ने बताया कि सामने आया है कि सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया गया था। सोनाली के PA सुधीर सांगवान और दोस्त सुखविंदर वासी ने पूछताछ में सोनाली को जबरन ड्रग्स देने की बात कबूल भी की है।

हिमाचल प्रदेश मेंअगले 2-3 घंटों के दौरान कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ और भू-स्खलन से कई लोगों के मौत की खबर मिल रही है. आज ओडिशा के कई इलाकों में भारी से भारी की संभावना जताई गई है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम पणजी, गोवा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण भक्तों को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बधाई दी।

नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (अवकाश प्राप्त) वी.के. सिंह ने लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और गोवा के लिए एयर एशिया की सीधी उडानों का आज उद्घाटन किया।

समग्र समाचार सेवा पणजी, 12 जुलाई। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि भाजपा का राज्य कांग्रेस विधायक दल के ”विद्रोह” से कोई…