Browsing: घर

जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने उद्योगपति सुधीर विंडलास पर चार मुकदमे दर्ज किए हैं। सीबीआई ने बुधवार को उनके राजपुर रोड स्थित मकान समेत 20 जगहों पर छापे मारे। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों से सीबीआई को कोई दस्तावेज हाथ नहीं लगे हैं। चारों मुकदमों में सुधीर विंडलास समेत 20 आरोपी हैं।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नूतन हरदो गांव में कम से कम 44 मुस्लिम परिवारों को उनके घर खाली करने के लिए कहा गया है। प्रशासन का दावा है कि घर “अतिक्रमित भूमि” पर बनाए गए हैं। यह पूरे भारत में भाजपा शासित सरकारों द्वारा शुरू की गई विध्वंस की एक श्रृंखला है।

चीनी मांझा के क्रय,विक्रय और भंडारण को लेकर उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधित कर दिया है.उनका स्पष्ट निर्देश है कि यदि कोई भी व्यक्ति नियम का उल्लंघन करेगा तो उसकी अचल संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया जाएगा.इस चेतावनी को हल्के में लेने वाले व्यापारी के घर पर बुलडोजर चला दिया गया.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से जल संरक्षण के विषय पर राज्यों के मंत्रियों के प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का विषय ‘वाटर विजन @ 2047’ है और फोरम का उद्देश्य सतत विकास और मानव विकास के लिए जल संसाधनों के दोहन के तरीकों पर चर्चा के लिए प्रमुख नीति निर्माताओं को एक साथ लाना है।

मनोरंजन जगत से इन दिनों लगातार गुड न्यूज सामने आ रही है. हाल ही में मां बनी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और देबिना चक्रवर्ती के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी शनिवार को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. बिपाशा बसु और करण सिंह के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है, हालांकि कपल ने अभी तक फैंस के साथ इस गुड न्यूड को शेयर नहीं किया है.

सर्दियां आते ही लोग हीटर आदि खरीदारी करने लगते हैं। बाजार में भी एक से बढ़कर एक हीटर बिकने लगते हैं। अब अगर आप सर्दियों में हीटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको ऐसे रूम हीटर के बारे में बताएंगे जो बिना बिजली के चलते हैं।

ग्रेटर नोएडा में दो भाई पटाखों के धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हाथ और पैर पूरी तरह हुए जख्मी हो गए। बताया जा रहा है गंधक पोटाश मिलाकर नाबालिक दोनों भाई घर में पटाखा बनाने का काम कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धनतेरस के अवसर पर मध्यप्रदेश के साढ़े 4 लाख परिवारों काे दीपावली के पूर्व ‘अपने घर’ का उपहार देंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मोदी इन परिवारों को धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की सौगात देते हुए वर्चुअल गृह-प्रवेश करवायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह-प्रवेशम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सतना से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज अपराह्न तीन बजे होगा।

केंन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लगाया।