Browsing: चंद्रयान-3 की सफलता
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में वेब पोर्टल ‘अपना चंद्रयान’ लॉन्च किया जिसमें मिशन चंद्रयान-3 पर स्कूली छात्रों के लिए गतिविधि-आधारित सहायता सामग्री जैसे कि क्विज़, पहेलियां आदि उपलब्ध हैं।
राज्यसभा में चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग सहित भारत की गरिमापूर्ण अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा शुरू हो गयी है। आज सुबह जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत विश्व में मात्र चौथा राष्ट्र है, जिसने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस से आने के बाद बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा किया और चंद्रयान-3 की सफलता पर टीम इसरो को संबोधित किया।
अनेक विश्व नेताओं ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के लिए भारत को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें एक्स पर उत्तर देते हुए उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने ट्वीट के जरिए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देशवासियों और पूरी इसरो टीम को बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्य का प्रतिबिंब है।