Browsing: चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. हम एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में जम्मू नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नेता राजिंदर शर्मा को महापौर और बलदेव सिंह बिलोरिया को उप-महापौर चुना गया है। महापौर चुनाव में डाले गये 59 वोटों में से भाजपा उम्मीदवार राजिंदर शर्मा को 57 मत मिले, जबकि एक अवैध पाया गया।

राजधानी दिल्ली में आगामी नगर निगम चुनाव के डिलिमिटेशन के बाद गुरुवार देर रात रिजर्व सीटों की लिस्ट भी जारी कर दी है इस बार नगर निगम 250 वार्ड होंगे जिन पर चुनाव होना तय हुआ है. 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए है. जिसमे 21 महिला और 21 पुरुष वार्ड आरक्षित है.

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। देर शाम जारी की गई इस लिस्ट में 17 उम्मीदवारों को नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट मंगलवार जारी की थी, जिसमें 46 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी लिस्ट आने के बाद हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। बीजेपी पहले ही सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. दूसरी सूची में 6 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही बीजेपी ने अब सभी 68 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र रवि को टिकट मिला है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को त्रिपुरा के लिए अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम और जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने वोट डाला. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण अध्यक्ष के साथ उस दिशानिर्देश के विषय को उठाया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के ‘डेलीगेट्स’ (निर्वाचित मंडल के सदस्य) को मतपत्र पर उनकी पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे ‘1’ लिखने को कहा गया है. दरअसल, मतपत्र में मल्लिकार्जुन खरगे का नाम क्रमांक ‘1’ पर और थरूर का नंबर ‘2’ पर है.

हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव कार्यालय ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 67 कंपनी की मांग की है। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने शुक्रवार शाम को दी। उन्होंने मीडिया को बताया कि 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सीएपीएफ की 65 कंपनी को तैनात किया गया था।

शुक्रवार की सुबह चुनाव आयोग की पीसी की खबर आते ही अटकलें लगने लगी थीं कि हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान एक साथ होगा, क्योंकि नियम के मुताबिक अगर दो राज्यों में यदि विधानसभा का कार्यकाल छह महीने के भीतर खत्म हो रहा हो तो चुनाव एक साथ होते हैं और परिणाम भी साथ घोषित किए जाते हैं.