Browsing: छत्तीसगढ़

नागवंशी मंगलवार को रायगढ़ में अपने घर की छत पर दुपट्टे से पाइप से लटकी पाई गई।
लीना नागवंशी ने अपने फेसबुक हैंडल पर खुद को एक यूट्यूबर बताया था। वह इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स पोस्ट करती थीं और उनके 11,000 फॉलोअर्स थे।

सांसद गोमती साय ने आज सदन में मात्रात्मक त्रुटि संसोधन विधयेक पर बोलते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय सर्वप्रथम तो मैं आपको हृदय से धन्यवाद देती हूं कि आपने जनजाति समुदाय के लोगों को हित पहुंचाने वाले संशोधन विधेयक में मुझे बोलने का अवसर प्रदान किया मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय जनजाति मंत्री जी द्वारा लाये गए संशोधन विधेयक के समर्थन में संक्षिप्त में अपनी बात रखना चाहती हूं।

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने को लेकर हुए विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और विरोध करने वालों पर निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि कपड़े पहनना और शरीर पर कपड़े धारण करना अलग-अलग बात है.

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राज्य के हेमचंद विश्वविद्यालय-दुर्ग, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय-अम्बिकापुर, अटल बिहारी विश्वविद्यालय-बिलासपुर एवं पं. रविशंकर विश्वविद्यालय-रायपुर के अंतर्गत स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय उपाधि पाठ्यक्रम लागू करने हेतु विश्वविद्यालयों के अध्यादेश में हस्ताक्षर कर दिए हैं।

ओडिशा के नबरंगपुर जिले के चार लोगों के शव सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांकेर-कोंडागांव राजमार्ग के किनारे एक कुएं से मिले हैं. ये चारों लोग 10 दिसंबर से लापता थे. उमरकोट के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार जेना ने कहा कि जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, उसमें चारों व्यक्तियों के शव मिले हैं.

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को इसी अदालत में स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सिलसिलेवार कई ट्वीट करके यह जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में अमेठी बाइपास (एनएच- 931) के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन के निर्माण को 283.86 करोड़ रुपये के साथ मंजूरी दी गई है।

छत्तीसगढ़: राज्य में अब आबादी के अनुसार मिलेगा आरक्षण, विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ बिल

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां खदान धंसने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस और SDRF की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है. शवों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) की 29वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुरैना में किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि कृषि का क्षेत्र विशाल और चुनौतीपूर्ण है।