Browsing: जम्मू

एक महत्वपूर्ण कदम के तहत पूरे देश में स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार के उद्देश्य से प्रधानमंत्री की सोच “सभी के लिए स्वास्थ्य” के अनुरूप भारत सरकार ने आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के सक्रिय योगदान के साथ जम्मू और कश्मीर के 20 जिलों में स्थित कई सरकारी अस्पतालों को 265 डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें आवंटित की हैं।

जम्मू-कश्मीर में जम्मू नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नेता राजिंदर शर्मा को महापौर और बलदेव सिंह बिलोरिया को उप-महापौर चुना गया है। महापौर चुनाव में डाले गये 59 वोटों में से भाजपा उम्मीदवार राजिंदर शर्मा को 57 मत मिले, जबकि एक अवैध पाया गया।

सीबीआई ने जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट (चिकित्सा) डॉक्टर करनैल सिंह को गिरफ्तार किया है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर आम नागरिकों को निशाना बनाया है, शनिवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक शख्स की हत्या कर दी गई, मृतक कश्मीरी पंडित बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूरन कृष्ण पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया.

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से नापाक आतंकी साजिश का खुलासा हुआ. सुरक्षा बलों को बांदीपोरा रोड के पास अहस्टिंगो इलाके में एक IED मिला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने इस IED विस्फोटक को प्लांट किया था

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू में 1960 करोड़ रूपए की कुल 263 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 500 करोड़ रूपए की लागत से 82 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1460 करोड़ की लागत वाली 181 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

डीजीपी जेल एचके लोहिया जम्मू में ‘संदिग्ध परिस्थितियों’ में मृत पाए गए, पुलिस को हत्या का शक

जम्मू-कश्मीर में बारामूला के पट्टन इलाके के येदिपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली है कि कुछ आतंकी येदिपोरा इलाके में छिपे हुए हैं. पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. ये मुठभेड़ शुक्रवार तड़के सुबह शुरू हुई. वहीं, शुक्रवार तड़के शोपियां जिले के चित्रगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ हो रही है.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आठ घंटे के अंदर दूसरा रहस्यमयी धमाका हुआ है. ADGP मुकेश सिंह के अनुसार दूसरा धमाका बस के अंदर आज सुबह करीब 6 बजे हुआ. मुकेश सिंह ने कहा कि डोमेल चौक के पास बीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में धमाका हुआ था.

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था. आज बुधवार को सेना के अधिकारी ने ये जानकारी दी. बयान में कहा गया, ‘कुलगाम जिले के अवहोटू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में जेकेपी (कुलगाम) से विशिष्ट मानव सूचना प्राप्त होने पर 27 सितंबर, 22 को दोपहर लगभग 3.20 बजे भारतीय सेना द्वारा जेकेपी और सीआरपीएफ के साथ क्षेत्र में एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था.’