Browsing: जय नारायण व्यास

गुजरात में भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य कैबिनेट में पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में अपने बेटे समीर व्यास के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इसी महीने में जय नारायण व्यास ने भाजपा छोड़ी थी।

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद बीजेपी को झटका लगा है। गुजरात के पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है।