Browsing: जापान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले अक्टूबर में टोक्यो में आयोजित डांडिया मस्ती 2022 में एक व्यक्ति को सीपीआर और एईडी देकर उसकी जान बचाने के लिए जापान में रहने वाली भारतीय महिला दीपाली झावेरी और ओटा को जोटो फायर स्टेशन द्वारा सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

जापान के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के रक्षा उप-मंत्री ओका मसामी ने 06 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की।

भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता की 7वीं बैठक रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और जापान के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के रक्षा उप मंत्री ओका मसामी की सह-अध्यक्षता में, 05 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी के बीच पत्रियों (नोट) का आदान-प्रदान किया गया।

विभिन्न मैत्रीपूर्ण देशों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) गतिविधियों को जारी रखते हुए आईएनएस सह्याद्री जहाज ने 11 मार्च, 2023 को अरब सागर में जापान की मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) से अकीजुकी श्रेणी के विध्वंसक युद्धपोत जेएस सुजुत्सुकी के साथ नौसैन्य अभ्यास किया।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के साथ शिन्यू मैत्री अभ्यास में भाग ले रही है। यह वायु अभ्यास भारत-जापान संयुक्त सेना अभ्यास धर्म गार्जियन के साथ-साथ ही आयोजित किया जा रहा है।

रजत कुमार मिश्रा, अपर सचिव, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, और सुजुकी हिरोशी, भारत में जापान के राजदूत के बीच 30.755 अरब जापानी येन (लगभग 1,728 करोड़ रुपये) के मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक प्रोजेक्ट (III) और 9.918 अरब जापानी येन (लगभग 560 करोड़ रुपये) के मिजोरम राज्य सुपर-स्पेशियलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने की परियोजना के लिए संबंधित नोट्स का आदान-प्रदान किया गया।

भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्सरसाइज धर्म गार्जियन” का चौथा संस्करण 17 फरवरी से 02 मार्च 2023 तक जापान में शिगा प्रांत के कैंप इमाज़ू में आयोजित किया जा रहा है।

भारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा जापान संयुक्त वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ आयोजित करने के लिए तैयार हैं। यह एक्सरसाइज जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी, जिसमें भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) भाग ले रहे हैं।