Browsing: जी. किशन रेड्डी
गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के समन्वय में पर्यटन मंत्रालय 19 अक्टूबर, 2022 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक समान पर्यटक पुलिस योजना के कार्यान्वयन के लिए सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभाग के महानिदेशकों/ महानिरीक्षकों (डीजी/आईजी) के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में केन्द्रीय पर्यटन, संस्कृति और डोनर मंत्री श्री जी किशन रेड्डी भी भाग लेंगे।
केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री, जी. किशन रेड्डी ने शनिवार को गुवाहाटी में ‘पूर्वोत्तर परिषद की 70वीं पूर्ण बैठक’ को संबोधित किया
केन्द्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज गुवाहाटी में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) की 70वीं पूर्ण बैठक को संबोधित किया। आठ पूर्वोत्तर राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस क्षेत्र की प्रगति और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रेड्डी ने कहा कि अयोध्या को विश्व पर्यटक केंद्र बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार संयुक्त रुप से काम कर रही है।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 21सितंबर। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में मंगलवार को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में राज्य पर्यटन मंत्रियों का तीन…
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित राज्य पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत देश के विभिन्न राज्यों के गणमान्य व्यक्तियों के अभिनंदन के साथ शुरू की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, मिजोरम, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों के पर्यटन मंत्री मौजूद थे।
उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना से मुलाकात की। उन्होंने बांग्लादेश और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिये विभिन्न संभावनायें पेश कीं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के साथ बेहतर कारोबारी रिश्ते दोनों देशों में समृद्धि और अवसर लेकर आयेंगे।
ईसीएलजीएस पहले से जारी एक योजना है और आतिथ्य और संबंधित क्षेत्रों पर कोविड 19 महामारी के कारण आए संकट के कारण, सरकार ने विशेष रूप से इन क्षेत्रों में उद्यमों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की सीमा 50,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये से 5 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी है,
आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष का उत्सव मनाने और स्मरण करने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।
पर्यटन मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना (एसडीएस) के तहत देश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 5399.15 करोड़ रुपये की लागत वाली 76 परियोजनाओं को