Browsing: जी-20

भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की पहली बैठक 24-25 फरवरी, 2023 को बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित की जाएगी।

संस्कृति मंत्रालय 22 से 25 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के खजुराहो में संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की पहली बैठक का आयोजन कर रहा है।

इंदौर में आयोजित हो रही जी-20 की प्रथम कृषि प्रतिनिधि बैठक के पहले दिन विदेशों से आए प्रतिनिधियों ने हेरिटेज वाक किया।

जी-20 रोजगार कार्य समूह की पहली बैठक आज जोधपुर में हो रही है। बैठक में रोजगार कार्य समूह – सतत, संतुलित, समावेशी और रोजगार समृद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए श्रम तथा रोजगार सहित अन्‍य सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

भारत 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा। यह फोरम जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और भारत द्वारा आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को एक मंच पर लायेगा।

भारत की अध्यक्षता में जी-20 के तहत पहली जी-20 के अवसंरचना कार्य समूह की बैठक 17 जनवरी, 2023 को पुणे में संपन्न हुई। बैठक में 18 सदस्य देशों, 8 अतिथि देशों और 8 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 64 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जी-20 की आईडब्ल्यूजी ने भारत अध्यक्षता में जी-20 के तहत 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडे पर चर्चा की।

पर्यटन मंत्रालय के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने आज मुंबई में भारतीय शास्त्रीय संगीत के माध्यम से जी-20 के प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जी-20 के विकास समूह की बैठक में हिस्सा ले रहे प्रतिनिधियों ने मुंबई में कन्हेरी गुफाओं का भी दौरा किया।

केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डीओएनईआर) श्री जी. किशन रेड्डी ने 13 दिसंबर 2022 को पुडद्दुचेरी की अपनी यात्रा के दौरान कई पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं को पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृति दी थी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि जी-20 में भारत की अध्यक्षता गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जी-20 शिखर सम्मेलन और जी20 देशों के पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन पी-20 का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाएगा।

भारत की जी-20 अध्यक्षता से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करने के लिये पांच दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की। बैठक में देशभर के राजनैतिक नेतृत्व ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।