Browsing: जैकलीन फर्नांडिज

‘कॉनमैन’ सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को राहत मिली है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को जमानत दे दी है. हालांकि जैकलीन बिना कोर्ट की इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकती हैं.

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिज को राहत मिली है, पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को अंतरिम ज़मानत दी है. बताते चलें कि सुकेश चन्द्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज भी ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया था. पिछली सुनवाई में चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट जैकलीन को आज पेश होने के लिए समन जारी किया था.