Browsing: झटका

आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने करारा झटका दिया है। दोनों ने कोर्ट में उस एफआईआर को चुनाैती दी थी जो इन दोनों के खिलाफ दर्ज हुई थी। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।

मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दामों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. इस बार मदर डेयरी ने दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है, नई कीमतें कल यानी मंगलवार 27 दिसंबर से लागू होंगी. हालांकि, गाय के दूध और टोकन दूध की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है.

गुजरात में 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो के दोषियों की समय से पहले रिहाई के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में ने शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 1994 के इसरो जासूसी मामले में वैज्ञानिक नंबी नारायणन को फंसाने से जुड़े मामले में पुलिस और खुफिया ब्यूरो के पूर्व अधिकारियों को अग्रिम जमानत दी गई थी. जस्टिस एम.आर. शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सभी अपीलों की अनुमति दी जाती है, विवादित निर्णयों को रद्द किया जाता है और अलग रखा जाता है.

गुजरात में भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य कैबिनेट में पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में अपने बेटे समीर व्यास के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इसी महीने में जय नारायण व्यास ने भाजपा छोड़ी थी।

आनेवाले साल में बिहार की बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। आगामी वित्तिय वर्ष से बिहार मे बिजली की दरों में लगभग 40 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बिजली कंपनियों की ओर से मंगलवार को बिहार विद्युत विनियामक आयोग के समक्ष इससे संबंधित प्रस्ताव को लेकर याचिका सौंपी जाएगी।

देश के आम लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. दिवाली से ठीक पहले अमूल ने चुपके से शनिवार सुबह दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने बताया कि अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

गुजरात के दो बार के विधायक हर्षद रिबदिया ने मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष नीमा आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बताया गया कि वो जल्द ही सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रिबदिया के आने वाले चुनाव में भाजपा के चुनाव चिह्न् पर खड़े होने की संभावना है. पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले कांग्रेस के छह विधायक पार्टी छोड़ देंगे.

समग्र समाचार सेवा देहरादून, 11जुलाई। उत्तराखंड कांग्रेस में अंतर्कलह धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगा है. देहरादून में पिछले चार दशक से कांग्रेस के लिए काम कर…