Browsing: दक्षिण अफ्रीका

आईएनएस सुनयना ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह में प्रवेश किया। जहाज ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के जहाज एसएएस किंग सेखुखुने 1 के साथ डरबन से पैसेज अभ्यास किया।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 22अगस्त। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 15वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 22 तारीख से दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की 22 से 24 अगस्‍त तक की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने भारतीय शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्‍साहन देने हेतु कई उपाय किए हैं।

संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 2023 में ब्रिक्स की वर्तमान अध्यक्षता के दौरान 20-21 जुलाई, 2023 को म्पुमलंगा में दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित ब्रिक्स संस्कृति ट्रैक बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितंबर 2022 को अपने मन की बात कार्यक्रम में परियोजना चीता को आम जनता में लोकप्रिय बनाने और उन्हें इस बारे में संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से देश के नागरिकों से नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के नए नाम सुझाने के बारे में अनुरोध किया था।

दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आज मध्‍य प्रदेश में कूनो राष्‍ट्रीय उद्यान पहुंचे। इन 12 चीतों में सात नर और पांच मादा हैं। इन चीतों को शामिल किए जाने के साथ ही कूनो राष्‍ट्रीय उद्यान में कुल चीतों की संख्‍या बढ़कर 20 हो गई है।

महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट में आज शाम भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। केपटाउन के न्यूलैंड्स में यह मैच शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र प्लस (आईओआर+) कॉन्क्लेव की मेजबानी की। इस कार्यक्रम ने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में आम खतरों और इनके समाधान के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई ।